उन्नति न्यूज़ 24 भारत
वाशिंगटन: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौट आए। उन दोनों की सफल लैंडिंग फ्लोरिडा के तट पर हुई, जहां स्पेसएक्स क्रू-9 ने अपनी यात्रा समाप्त की। इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने केवल आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष में जाने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उन्हें नौ महीने और 13 दिनों तक वहां रहना पड़ा।
उन्नति न्यूज़ 24 संवादाता के अनुसार, 53 साल की सुनीता विलियम्स और 62 वर्षीय बुच विल्मोर की वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। भारतीय समयानुसार बुधवार की सुबह 3:27 बजे, उनका कैप्सूल पानी में सफलतापूर्वक उतरा। जब उनका ड्रैगन कैप्सूल समुद्र में उतरा, तो उनके चारों ओर डॉल्फिन का एक झुंड तैरता हुआ दिखा, जो उनके स्वागत में मौजूद था।