विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

Homeबड़ी खबरेहरिद्वार में नार्कोटिक दवाइयों के अवैध क्रय-विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 

हरिद्वार में नार्कोटिक दवाइयों के अवैध क्रय-विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 

हरिद्वार: बुधवार को ज्वालापुर में दो फर्मों, वैभव मेडिकोज और कुमार केमिस्ट, के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन फर्मों ने क्रय-विक्रय के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए, जिसके चलते उनके लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।

“कार्रवाई के मुख्य बिंदु…

– वैभव मेडिकोज और कुमार केमिस्ट के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई।

– 04 अन्य फर्मों को कारण बताओ नोटिस दिया गया।

– सेफ ड्रग, सेफ लाइफ अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

– कार्रवाई जनहित और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से की गई है।

“अपर आयुक्त के आदेश…

– स्वापक और मन प्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय सही तरीके से न करने पर फर्मों को निर्गत औषधि विक्रय लाइसेंस के निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी

– इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही जनपद हरिद्वार में निरंतर जारी रहेगी, जिससे मादक एवं मन प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक अनीता भारती, हरीश सिंह, विनोद जगुड़ी, ऋषभ धामा, हार्दिक भट्ट और मेघा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular