विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

Homeबड़ी खबरेछात्र नेता आशु मलिक के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव को सौंपा...

छात्र नेता आशु मलिक के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन, कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून के विभागों के विलय प्रस्ताव का किया विरोध

Pramod Taneja buro chief Haridwar

दिनांक : 08 जून 2026
स्थान : हरिद्वार

छात्र नेता आशु मलिक के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन, कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून के विभागों के विलय प्रस्ताव का किया विरोध

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के छात्र नेता आशु मलिक के नेतृत्व में छात्रों ने कन्या गुरुकुल परिसर, देहरादून में संचालित अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, पुरातत्व एवं अन्य विभागों को मुख्य परिसर हरिद्वार में सम्मिलित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून की छात्राओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि यह विषय हजारों छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य, शैक्षणिक वातावरण तथा विश्वविद्यालय की संरचना से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण मामला है। ऐसे में बिना छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं संबंधित विभागों से व्यापक विचार-विमर्श किए कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

छात्रों ने यह भी आपत्ति जताई कि इस विषय पर दिनांक 09 जून 2026 को प्रस्तावित बैठक में छात्र प्रतिनिधिमंडल एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया गया है। छात्रों ने मांग की कि उक्त बैठक में छात्र प्रतिनिधियों तथा सभी संबंधित विभागों को आमंत्रित कर उनकी बात सुनी जाए तथा किसी भी निर्णय से पूर्व सभी पक्षों की राय ली जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति कार्यरत हैं। छात्रों का कहना है कि किसी भी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक अथवा अंतरिम कुलपति को सामान्य प्रशासनिक कार्यों के संचालन का अधिकार होता है, जबकि विभागों अथवा परिसरों के स्थानांतरण जैसे बड़े नीतिगत, प्रशासनिक एवं संरचनात्मक निर्णय लेने का अधिकार वैधानिक प्रक्रियाओं एवं सक्षम निकायों की स्वीकृति के अधीन होता है। इसलिए इस प्रकार का कोई भी निर्णय विश्वविद्यालय की विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए ही लिया जाना चाहिए।

छात्र नेता आशु मलिक ने कहा कि मुख्य परिसर के छात्र कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून की छात्राओं के साथ मजबूती से खड़े हैं और छात्र हितों के विरुद्ध किसी भी एकतरफा निर्णय को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से पारदर्शिता, संवाद एवं छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों की अनदेखी करते हुए किसी प्रकार का एकतरफा निर्णय लिया गया तो छात्र समुदाय लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर छात्र वंश चौधरी, शिवम चौधरी, अजय कुमार, तुषार पाल, नितिन, अमन, मनीष, वंश चौहान, हिमांशु कुमार सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Previous article
RELATED ARTICLES

Most Popular