विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

Homeबड़ी खबरेपत्रकारों को निशाना बनाकर हमला करने वाले लोकतंत्र के लिए हैं खतरा,...

पत्रकारों को निशाना बनाकर हमला करने वाले लोकतंत्र के लिए हैं खतरा, अविलंब हो गिरफ्तारी: संपूर्णा नंद भारती 

unnatinews24 

पत्रकारों को निशाना बनाकर हमला करने वाले लोकतंत्र के लिए हैं खतरा, अविलंब हो गिरफ्तारी: संपूर्णा नंद

सतीश यादव

29.04.2026 हरिद्वार

राँची। हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अस्पताल निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को निशाना बनाकर हमला करने की भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS) की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन(JJA) ने कड़ी निंदा की है। बीएसपीएस के राष्ट्रीय सचिव चंदन मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा है कि जो जानकारी प्राप्त हुई है वह बहुत ही गंभीर मामला है, एक पत्रकार राज्य के स्वास्थ मंत्री से जब प्रश्न पूछता है तो उसे मंत्री के समक्ष ही मंत्री के समर्थकों द्वारा बुरी तरह से पिटाई की जाती है, पत्रकार की पिटाई मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने होती है और सभी मौन रहते हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि यह हमला किसी एक अथवा दो पत्रकार पर नहीं किया गया है, यह हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर है जिसकी भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS) एवं झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन(JJA) कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करता है। वहीं पूरे प्रकरण में झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती ने कहा है कि पत्रकारों को निशाना बनाकर हमला करने वाले लोकतंत्र के लिए खतरा हैं हमलावरों की अविलंब हो गिरफ्तारी होनी चाहिए। बीएसपीएस एवं जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि झारखण्ड में पत्रकारों के साथ लगातार बदसलूकी एवं हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसे लेकर संगठन ने झारखण्ड सहित राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन कर “पत्रकार सुरक्षा कानून” लागू करने की मांग झारखण्ड एवं केंद्र सरकार से की है। श्री हसन ने कहा पत्रकारों को सवाल पूछने पर मंत्री के समक्ष मारपीट की जाती है और इसके विरुद्ध कार्रवाई के स्थान पर प्रशासन मूकदर्शक बने रहता है यह शर्मशार करने वाली घटना है। मामले को लेकर प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम, हजारीबाग जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी, अजय मिश्रा सहित हजारीबाग के समय जेजेए के सदस्यों ने जो हजारीबाग प्रेस क्लब के भी सदस्य हैं कड़ी शब्दों में निंदा करती हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव अमित कुमार गुप्ता ने हजारीबाग में पत्रकार साथी के साथ जिस तरह से सवाल पूछने पर जानलेवा हमला मंत्री के समर्थकों ने किया उसकी जितनी भर्त्सना की जाएं वह कम है। जब समाज को आईना दिखाने वाले लोकतंत्र के चौथे प्रहरी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की कौन सुध लेगा। श्री गुप्ता ने राज्य सरकार से मांग की कि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular