28/07/2026 unnati news24 haridwar
दिनांक: 29 जुलाई 2026
सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 29 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से जंतर मंतर, नई दिल्ली के लिए एक कावड़ यात्रा प्रारंभ की जाएगी।
इस कावड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य गोवंश सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त कानून बनाए जाने की मांग को जन-जन तक पहुँचाना एवं केंद्र सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना है।
अतः आप सभी पत्रकार बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण जनजागरण अभियान की कवरेज हेतु समय पर उपस्थित होकर अपने समाचार माध्यमों के माध्यम से इसे व्यापक रूप से जनसामान्य तक पहुँचाने का कष्ट करें।
स्थान: हर की पौड़ी, हरिद्वार
समय: दोपहर 12:00 बजे
सादर
आशु मलिक
प्रदेश अध्यक्ष
बजरंग वाहिनी दल, उत्तराखंड


