Homeक्राइमहरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग,...

हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गंभीर घायल

हरिद्वार

satsih yadav

Janta UpdatesBy unnatinews24 January 28, 2026Updated:January 28, 2026

हरिद्वार। जमालपुर जियापोता मार्ग स्थित उषा टाउन के ऑफिस के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर मौजूद एक व्यक्ति पर भी हमला किया गया, जिसमें वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक चली गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने और मारपीट के चलते जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावरों ने कृष्ण बाल उर्फ नानू को भी निशाना बनाया और दोनों को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश के लिए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular