विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

Homeबड़ी खबरेFebruary 6, 2026 ज्वालापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग में पांच युवकों...

February 6, 2026 ज्वालापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग में पांच युवकों को किया गिरफ्तार, नियमों का पढ़ाया पाठ

Reporter- prasad anil

kumar

 

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का दो पक्षों में हुई आपसी लड़ाई-झगड़े को लेकर विवेचना कर रहे अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर द्वारा दोनों पक्षों को बयान दर्ज करने के लिए ज्वालापुर कोतवाली बुलाया था।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के सामने ही ज्वालापुर कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों के युवक आपस में ही लड़ाई झगड़ा करने लगे पुलिस ने युवकों को नियमों का पाठ पढ़ाते हुए पांच युवकों को शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 3 फरवरी को दो पक्षों में आपसी लड़ाई झगड़ा हो गया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों को पांच फरवरी बृहस्पतिवार को बयान दर्ज करने ज्वालापुर कोतवाली बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप आरोप लगाने लगे, तथा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे पुलिस कर्मियों समझाने का प्रयास किया गया, न मानने पर पांच युवकों का शांति व्यवस्था भंग में चालान कर मा० न्यायालय में पेश किया गया है।

ज्वालापुर पुलिस का साफ संदेश, क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश की तो होगी बड़ी कार्रवाई।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त गण
1-सुब्हान पुत्र साकिर निवासी ईदगाह रोड मोहल्ला पावधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
2-शकीर पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
3-अमन पुत्र महबूब निवासी मोहल्ला मैदानियान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
4-आहिल खान उर्फ ताज मोहम्मद पुत्र असलम खान निवासी कटहरा बाजार कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
5-साहिब मलिक पुत्र रिजवान निवासी सुभाष नगर कोतवाली जबलपुर हरिद्वार

पुलिस टीम
1-अपर उप निरीक्षक गंम्भीर तोमर
2-हेड कांस्टेबल अनिल भट्ट
3-कांस्टेबल कपिल गोला
4-कांस्टेबल 150 जसरुद्दीन
5-हो0गा0 कासीम

RELATED ARTICLES

Most Popular