विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

Homeकारोबारशहरवासियों की सुविधा के लिए एक नए और आधुनिक “गौरी शंकर जनरल...

शहरवासियों की सुविधा के लिए एक नए और आधुनिक “गौरी शंकर जनरल स्टोर” का हुआ शुभारंभ

शहरवासियों की सुविधा के लिए एक नए और आधुनिक “गौरी शंकर जनरल स्टोर” का हुआ शुभारंभ

हरिद्वार, आज राजा गार्डन पेट्रोल पंप के पास जगजीतपुर रोड पर शहरवासियों की सुविधा के लिए एक नए और आधुनिक “गौरी शंकर जनरल स्टोर” का शुभारंभ हुआ l विदित हो कि गौरी शंकर जनरल स्टोर चौक बाजार कनखल में भी दशकों से संचालित हो रहा है। आज इस कड़ी में एक अन्य नया स्टोर राजा गार्डन द्वार के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक जगजीतपुर में खोला गया। पूजा आराधना के साथ शुरू हुए इस स्टोर पर पहुंचकर शहर के गणमान्य लोगों ने गोयल परिवार को बधाई दी। गौरी शंकर जनरल स्टोर”के मालिक आचमन गोयल ने बताया कि हमारे यहाँ कास्मेटिक, श्रृंगार का सभी सामान, शादी – विवाह का सामान एवं गिफ्ट, स्कूल बैग, सभी त्योहार का समान आदि आइटम सभी किफायती दामों में उपलब्ध हैंl स्टोर में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद, एवं शुरुआती ग्राहकों के लिए विशेष छूट और उपहारों की योजना है।

संचालक मनोज गोयल ने बताया कि ” गौरी शंकर जनरल स्टोर” पहले से ही विश्वसनीयता का नाम रहा है। आगे भी जगजीतपुर एवं नजदीकी क्षेत्रों के लोगों को आवश्यकता की चीजें किफायती दामों में मिलें यह प्रयास रहेगा।

नगर विधायक मदन कौशिक ने भी जनरल स्टोर पहुंचकर स्टोर के शुभारंभ हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया l और बोलते हुए कहा कि यह स्टोर क्षेत्रवासियों को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर राशन, घरेलू सामान और दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं एक ही छत के नीचे प्रदान करेगा l

इस अवसर पर बालकिशन अग्रवाल, शिवा अग्रवाल राजकुमार गोयल, पंकज गोयल, पूनम गोयल, रेखा गोयल, सरोज गोयल, मंजू गोयल, मोनिका गर्ग, विनोद गर्ग, हिमानी, अमित सिंघल, युक्ति गोयल, सुजल, दैविक, हंसिका गोयल, डोली, पीयूष अग्रवाल, अभिषेक गोयल, नमिता, रजत गोयल अंकित, पूजा, अन्वेषा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular