विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

Homeप्रदेशहिंदू सम्मेलन का आयोजन हिन्दू जागरण समिति श्री राम बस्ती द्वारा किया

हिंदू सम्मेलन का आयोजन हिन्दू जागरण समिति श्री राम बस्ती द्वारा किया

REPORTER_ Ajay solani

Haridwar 8/02/2026 unnatinews24हिंदू सम्मेलन का आयोजन हिन्दू जागरण समिति श्री राम बस्ती द्वारा किया गया। आज बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉक्टर श्रीमती निमेष शर्मा जी ने पंच परिवर्तन विषय पर बोलते हुए समाज में समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी का भाव, कुटुंब में महिला के महत्व को व्यक्त किया। अमर बलिदानी भगत सिंह के जीवन के प्रसंग को बताते हुए मां के महत्व के साथ देशभक्ति की व्याख्या की।स्वामी धर्मानंद जी महाराज जी ने सनातन संस्कृति की व्याख्या करते हुए बताया कि सनातन का मूल ही समरसता है। वर्तमान में सनातन संस्कृति के ऊपर हो रहे विधर्मी आक्रमण, घटती हुई जनसंख्या, इत्यादि के बचाव के लिए सभी संतानियों को एकजुट होने का आग्रह किया। श्री अनिल वर्मा जी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा का वर्णन करते हुए संघ स्थापना की पृष्ठभूमि, आवश्यकता, वर्तमान में संघ के अनुसांगिक संगठन, सेवा कार्य, संघ की शाखाओं इत्यादि का वर्णन किया।
कार्यक्रम के संरक्षक श्री मनोज द्विवेदी जी ने ऐसे कार्यक्रमों को आवश्यक बताते हुए, सभी अतिथियों, आए हुए सामान्य जानों का आभार व्यक्त किया. मंच संचालन श्री आर्यवीर जी ने किया तथा अतिथियों का परिचय पंकज जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में Mom’s Pride स्कूल, श्री कमलेश मेमोरियल स्कूल के छोटे बच्चों द्वारा श्री गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती से हुआ। अंत में सभी उपस्थित जनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में माननीय नगर संघचालक श्री वकील जी, सह विभाग संपर्क प्रमुख श्री संजय पंवार, सह जिला कार्यवाह श्री संजय जी, श्री भूपेंद्र जी, जिला प्रचार प्रमुख श्री देवेश जी सहित रानीपुर नगर की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular