विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7830595220

Homeप्रदेशइटावा: सराय जलाल पुल पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, एक...

इटावा: सराय जलाल पुल पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

devendara yadav itawa unnati news 24

इटावा: सराय जलाल पुल पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

इटावा। जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र स्थित सराय जलाल पुल पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा क्रेटा कार, ऑटो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर के कारण हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार (UP 75 AM 3444) और ऑटो (UP 75 CT 1691) की जोरदार भिड़ंत के दौरान एक बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे, जबकि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां मौजूद थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े दिखाई दिए।
हादसे की सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जबकि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे के बाद का भयावह दृश्य देखा जा सकता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular